Strike Master Bowling एक बाउलिंग गेम है, जिसमें आप इस लोकप्रिय खेल के एक के बाद एक चक्र खेलते रहने का अवसर पाते हैं। इसकी कार्यविधि इस प्रकार डिज़ाइन की गयी है कि हर बार खेलने के क्रम में आपको काफी आनंद का अनुभव मिलता है। तो तैयार हो जाएँ यह साबित करने के लिए कि आप बाउलिंग के खेल के माहिर खिलाड़ी हैं और आप लेन में बिल्कुल सटीकता के साथ गेंद फेंक सकते हैं।
Strike Master Bowling में 3D ग्राफ़िक्स है, इसलिए आपको प्रत्येक परिदृश्य में हर चीज़ वास्तविक सी प्रतीत होगी। दूर से ही बाउलिंग के पिन देखें, और फिर गेंद को फेंकने से पहले ही यह अंदाज़ा लगाएँ कि गेंद को आप किस प्रकार फेंकना चाहते हैं।
स्क्रीन के सबसे ऊपर, एक स्कोरबोर्ड भी है ताकि आप यह जान सकें कि हर चक्र के बाद आपकी स्थिति क्या है। ज्यादा से ज्यादा बार गेंद फेंकने का प्रयास करें ताकि आप सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर हासिल कर सकें। इस गेम की एक और खूबी यह है कि आप इसमें अपने डिवाइस तक ही सीमित गेम भी खेल सकते हैं और पूरी दुनिया के खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन प्रतिस्पर्द्धा भी कर सकते हैं।
तो Strike Master Bowling की मदद से अपने स्मार्टफ़ोन पर ही बाउलिंग के रोमांचक खेल का आनंद लें। सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किये गये ग्राफ़िक्स की मदद से और गेम खेलने के आसान तरीके की वजह से आप पूरी दुनिया के खिलाड़ियों को चुनौती दे सकते हैं और साथ ही अपनी मशीन के खिलाफ़ ही ऑफलाइन भी खेल सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Strike Master Bowling के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी